चंदौली, अप्रैल 1 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। नगर के नई सट्टी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर बुधवार की शाम श्रीरामचरित मानस संघ की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने थाल लेकर विधि विधान से हनुमान जी की महाआरती की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रीरामचरित मानस संघ की ओर से हरसाल की तरह दो दिवसीय बाल हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीते मंगलवार की सुबह सब्जीमंडी स्थित हनुमान मंदिर से बाल हनुमान जी की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नारी शक्ति ढोल नगाड़े की थाप पर नाचते गाते हुए हनुमान ध्वजा लेकर चल रही है। वही स्थानीय भक्तिगीत एवं लोकगीत कलाकार भजन गाकर जयकारे लगा रहे थे। वही वाहन पर सवार श्रीराम दरबार की झांकी चल रही थी। इस दौरान शोभायात्रा नई बस्ती, कैलाशपुरी...