औरैया, मार्च 31 -- अछल्दा। विकास खंड क्षेत्र के अछल्दा-बिधूना मार्ग पर स्थित ग्राम प्रेम नगर के पास हनुमान मंदिर पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सोमवार को मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ, जो मंगलवार सुबह तक निरंतर चलता रहा। इस मौके पर अशोक कुमार पोरवाल, संजय पोरवाल सभासद, नगर पंचायत, एमएलए पोरवाल, शिवा पोरवाल, डिक्की पोरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, कस्बा के नेविलगंज स्थित श्रीराम मंदिर रामबाग में भी मंगलवार को विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.