पूर्णिया, जून 19 -- केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत के चम्पानगर बाजार स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर परिसर में पूर्व से अवस्थित एक विशाल नीम का पेड़ शुक्रवार की दोपहर अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से आसपास की तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और विशालकाय था। दोपहर के समय अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ दुकानों की ओर गिर गया। पेड़ की बड़ी-बड़ी शाखाएं दुकानों की छतों पर जा गिरीं, जिससे टीन शेड, फर्नीचर तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पेड़ गिरने से एक कैफ...