अंबेडकर नगर, जनवरी 25 -- कटेहरी। स्थानीय विकास खंड के अन्नावां साधन सहकारी समिति पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में संकट मोचन हनुमान मंदिर न्यास द्वारा खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक संगम पाडेय ने बच्चों व बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम हर वर्ष मनाया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से भाईचारा, समरसता को बढ़वा दिया गया। आयोजक ने कहा कि यह कार्यक्रम नर सेवा नारायण सेवा की भावना से प्रेरित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.