हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर कमेटी का गठन
रामगढ़, मई 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए मेनगेट झोपड़पट्टी स्थित हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरिशंकर चौहान ने की। बैठक में सर्वसम्मति मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अजय कुमार अध्यक्ष, सूरज कुमार सिंह उपाध्यक्ष, भीखू करमाली सचिव, गणेश राम सहसचिव, रंजीत कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, सूरज मुंडा उपकोषाध्यक्ष राजू केसरी संगठन सचिव, अरुण कुमार सिंह संरक्षक, हीरालाल गंझू उपसंरक्षक चुने गए। जबकि सुरेश प्रसाद गुप्ता, मुकेश केसरी, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनोद करमाली, आशीष केसारी निगरानी समिति सदस्य चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.