हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा
जहानाबाद, मई 6 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के वीरपुर गांव में बुधवार को हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर कलश यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर लाल पीले वस्त्र में सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष माथे पर कलश लेकर वीरुपुर गांव से पैदल मार्च करते हुए शर्मा गांव के समीप फल्गु नदी के तट पर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जल भरनी संपन्न किया गया। आयोजन कमेटी के सदस्य ने बताया कि हनुमान मंदिर निर्माण की पांचवी वर्षगांठ के मौके पर कलश यात्रा निकाली गई है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के साथ पूजा पाठ होगा और लोगों के बीच प्रसाद भी वितरण किया जाएगा। फोटो- 06 मई जेहाना- 05 कैप्शन- घोसी नगर पंचायत के वीरपुर में हनुमान मंदिर के वार्षिको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.