गुमला, मार्च 29 -- पालकोट, प्रतिनिधि। प्रखंड के अंबेराडीह स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में 12वें वार्षिक महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता धरम सिंह ने की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल से दो दिनी महोत्सव श्रद्धा,भक्ति और शांति के साथ मनाया जाएगा। निर्णय के अनुसार 11 अप्रैल की सुबह 8 बजे 1151 महिलाएं व युवतियां भव्य कलश शोभायात्रा निकालेंगी। इसके बाद महाभंडारा का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन-भजन भी शुरू किया जाएगा।महोत्सव से पूर्व मंदिर का रंग-रोगन व विद्युत सज्जा की जाएगी। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। बैठक में कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.