अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। वृंदावन-पक्की सराय सोसाइटी में प्राचीन संकट मोचन मंदिर से लोगों ने अवैध कब्जा हटाने की नगर निगम से मांग की है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोग वर्षों से दुकान संचालित कर रहे हैं और कब्जा कर लिया है। नगर निगम की भूमि पर अवैध पटिया निकाल ली गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त स्थल पर नशा करने वाले लोग बैठते हैं। 3 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। शोभायात्रा से कब्जा हटवाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...