बरेली, मई 11 -- मलूकपुर में बंदरों वाला हनुमान मंदिर के पास नियमों की अनदेखी कर विधि विरुद्ध शराब की दुकान खोलने की स्थानीय लोगों ने डीएम से शिकायत की है। सोनू सुमित सैनी, ऋषभ, प्रभात रावत, रोहित अग्रवाल, सुनील आदि ने कहा कि पहले भी इस मामले में शिकायत की गई थी। जांच में तथ्यों को सही पाए जाने के बाद दुकान को निरस्त किया गया था। उसके बाद दोबारा दुकान खोल दी गई है। लोगों ने जांच कर दुकान हटवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- स्कूलों के बगल खुली शराब दुकानें, कैसे संवरेगा युवाओं का भविष्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...