हनुमान मंदिर के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्णय
सिमडेगा, मई 31 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के निमतुर गांव स्थित स्कूल घर के समीप प्रस्तावित हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर निर्माण समिति की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता फगुआ सिंह ने की। बैठक में हनुमान मंदिर निर्माण कार्य की रूपरेखा, निर्माण की प्रगति तथा जनसहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण कार्य को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण कार्य का उद्घाटन जगतगुरु शंकराचार्य महाराज जी के करकमलों द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया। मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि मंदिर निर्माण से गांव में धार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.