रामगढ़, मई 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी क पंचायत के मेनगेट झोपड़पट्टी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को ग्रामसभा की गई। ग्रामसभा में हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार किए जाने को लेकर सर्वसम्मति से सहमति जताया। इसके बाद ग्रामसभा उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि और मजदूर नेताओं और ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार करने के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। इस ग्राम सभा की अध्यक्षता हरिशंकर चौहान ने की। जबकि ग्रामसभा में डाड़ी भाग दो के जिप सदस्य पिंकू देवी, उपप्रमुख सुमन देवी, मुखिया हीरालाल गंझू, यूनियन नेता अरुण कुमार सिंह, संत कुमार सिन्हा, आशीष करमाली, अजय कुमार, गणेश राम, भिखु करमाली, राजू केसरी, राजकुमार साह, अरविंद पंडित, विनोद करमाली, गोपाल महतो, संगिता देवी, काजल देवी, विक्की सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्...