चित्रकूट, अप्रैल 6 -- चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा स्थित बाल हनुमान मंदिर में रविवार की रात शातिरों ने मुख्य गेट की कुंडी काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं के चांदी के मुकुट व छत्र के साथ गदा चोरी कर भाग निकले। सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी सत्यपाल सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शातिरों का पता लगाने के लिए कोतवाली के अलावा एसओजी व सर्बिलांस की टीम लगाई गई है। लोढ़वारा स्थित बाल हनुमान मंदिर में मुख्य पुजारी के तौर पर राजनारायन दास देखभाल करते है। बताते हैं कि रविवार की आधी रात शातिरों ने मंदिर में धावा बोला। यहां पर रखवाली के तौर पर पालतू तीन कुत्तों को चोरो ने पहले जहरीला पदार्थ खिलाया। जब कुत्ते बेहोश हो गए तो चोरो ने मंदिर के मुख्य गेट की कुंडी काटी। इसके बाद मंदिर क...