हनुमान मंदिर की पहली वर्षगांठ पर हुई विशेष पूजा
गोपालगंज, मई 9 -- कुचायकोट। प्रखंड के बाबा विजयनाथ मंदिर परिसर के समीप स्थित हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ शनिवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वर्षगांठ कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के समक्ष दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- हनुमान मंदिर की पहली वर्षगांठ पर हुई विशेष पूजा इस दौरान ग्रामीणों ने आपसी भाईचारा, शांति तथा किसानों की खुशहाली के लिए विशेष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.