रांची, अप्रैल 10 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित बजरंग बली हनुमान मंदिर का शुक्रवार को 36वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर के पुजारी लाल बाबा ने गणेश पूजा, नवग्रह पूजा, पंचदेव पूजा, षोडशो मातृका पूजा और बजरंगबली की पूजा की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वार्षिकोत्सव के मौके पर 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और शाम में भंडारे के दौरान भोग का वितरण किया गया। वहीं शनिवार को पूजा- अर्चना के बाद पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार राय, राज राय, प्रेम राय, सौमित्र शर्मा, साधन राय, सोनू कुमार, सुजीत राय, वाणी राय, धनंजय राय, दीपक सेन, रमेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, प्रकाश टाना भगत, महेश टाना भगत, विनोद उरांव, ईश्वर गोप, तुर्कू गोप, उमेश सिंह, शिवनाथ साहू, सुरेश उरांव, जिंगुवा ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.