रांची, मार्च 30 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। मुरूपिरी गांव में आयोजित हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव सह यज्ञ सोमवार को संपन्न हो गया। कलश यात्रा में तीन सौ से अधिक महिलाएं शामिल हुई और नगर भ्रमण करते हुए, जामुन धाम से जल लेकर मंदिर में कलश स्थापित किया। कलशयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, उप प्रमुख हरदेव साहू, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल महतो, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष महावीर महतो, सचिव रामवशिष्ठ महतो, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष कैलाश शिखर का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.