मिर्जापुर, मार्च 1 -- जिगना। क्षेत्र के मछहां गांव स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को तृतीय वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। महा मंडलेश्वर ब्रह्मर्षि अनुराग पुरी महाराज(सनातन सप्तऋषि अखाड़ा श्री निरंजनी) ने हनुमान जी की रामभक्ति का गुणगान किया। राम कथा सुनकर भक्त झूमने लगे। द रिवर मैन ऑफ इंडिया रमनकांत रेड्डी विधायिका रिंकी कोल एवं ब्रह्मर्षि अनुराग पुरी महराज को सियाराम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। संकट मोचन न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष जय शुक्ला बदेवरा नाथ मंदिर के पुजारी महेन्द्र गिरी अपना दल के जिलाध्यक्ष रामलोटन बिंद,राजेंद्र प्रसाद पाठक,लालमोहन,विनय पाठक,आशीष मिश्र आदि रहे। शाम को गंगा आरती किया गया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को कृतार्थ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.