कौशाम्बी, जून 2 -- आदर्श नगर पंचायत अजुहा जीटी रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार को श्री हनुमत निकेतन सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं कन्या पूजन के साथ हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। भंडारे से पहले श्री हनुमत निकेतन सेवा समिति के सदस्यों ने विधिविधान से हवन-पूजन किया। नगर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी चंद्रपाल सिंह सहित समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अशोक केसरवानी, अश्वनी बाजपेय...