पटना, मार्च 27 -- चैत्र शुक्ल नवमी (रामनवमी) के अवसर पर शहर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पटना जंक्शन, राजवंशी नगर सहित शहर के अन्य इलाकों में स्थित हनुमान मंदिर में अल सुबह से लोगों ने हनुमान लला का दर्शन व पूजन किया। पटना जंक्शन और राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में गुरुवार शाम से ही दर्शन-पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु रात सवा दो बजे के बाद मंदिर में पहुंच पूजा-अर्चना की। हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुक्रवार मध्य रात्रि तक चलता रहा। सुबह के वक्त कतार महालेखाकार भवन तक पहुंच गई थी। रात में मंदिर का पट खुलने के समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंदिर स्थान न्यास के सचिव सायण कुणाल, किशोर कुणाल की पत्नी अनीता कुणाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.