उरई, अप्रैल 2 -- कोटरा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के बड़ी माता के हनुमान मंदिर, कुटी वाले महाराज मन्दिर में झांकियां सजाई गई। वहीं, सुंदर कांड पाठ का आयोजन दीपू चौवे द्वारा किया गया। समापन आईटीआई उरई के उप प्राचार्य कमलेश चतुर्वेदी द्वारा हुआ। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रामू, नारायण लाल सोनी, बृजलाल सैनी, संजय सोनी, कैलाश पांचाल, मुन्ना, माखन राठौर, गोविंद राठौर, रघुवीर, कृष्णा लल्ला, नत्थू राठौर आदि ने संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमेन मूलचंद्र बुधौलिया, महाते मिस्त्री, संजू माली, पुनीत कुरेले, राज व्यास, मुन्ना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...