धनबाद, मार्च 27 -- झरिया। रामनवमी पर शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम तक हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जय श्री राम, जय हनुमान के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंजते रहा। लोगों ने महावीर जी को ध्वज अर्पित किया। प्रसाद चढ़ाया। विधिवत पूजा अर्चना कर संकट मोचन से सभी प्रकार के संकट को दूर करने की प्रार्थना की। झरिया के बाटा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी रही। यही नहीं कतरास मोड़, कोईरीबांध, लक्ष्मीनिया मोड पोदारपाड़ा सहित क्षेत्र के सभी हनुमान जी के मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.