भदोही, मई 12 -- भदोही, संवाददाता। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टियों से ज्येष्ठ मास बड़ा महत्व रहता है। माह के दूसरे मंगलवार को भगवान प्रभु श्रीराम के अन्नय भक्त हनुमान जी के मंदिरों में अधिक भीड़ नजर आई। सुबह एवं शाम को अधिक भीड़ देखी गई। लोगों ने दर्शन-पूजन करके मंगल की कामना किया। बता दें कि इस साल ज्येष्ठ माह की शुरूआत दो मई दिन शनिवार से हुई जबकि इसका समापन 29 जून सोमवार को होगा। यह माह शरीर और आत्मा की तपस्या, संयम और सेवा का प्रतीक भी माना जाता है। केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सेवा का भी प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Dusra Bada Mangal: आज है ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल, बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी ने भीम का अभिमान किया था नष्ट सड़कों पर प्यासे लोगों को पानी पिलाना, गरीबों को शीतल पेय और छाया देना, पशु-पक्षियों के लिए जल पात्र रख...