गिरडीह, मार्च 16 -- झारखंडधाम,प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के तारा पंचायत स्थित तारा गांव में आगामी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो की उपस्थिति में हुई, जिसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महायज्ञ के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया तथा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धा और भक्ति से जुड़े इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 19 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह नव दिवसीय महायज्ञ क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार करेगा। यज्ञ समिति के अनुसार कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को अध्यात्म से जोड़ने के लिए विद्वान कथावाचक नंदलाल शास्त्री के प्रवचन और भजन होंगे। वहीं महायज्ञ के सभी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.