बलिया, फरवरी 19 -- बांसडीह। क्षेत्र के आदर गांव स्थित भंजनेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ गुरुवार को पूजा पाठ के साथ शुरू हुआ। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान की मूर्ति के साथ शोभा यात्रा निकाला और गांव में भ्रमण कराया। शोभायात्रा के दौरान गांव की महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए हनुमानजी की आरती उतारी, पुरुष श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यज्ञ में आए आचार्य वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच मानवता के कल्याण के लिए हवन पूजनकरा रहे हैं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया है। यज्ञ के आयोजक मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि आज यानि 20 फरवरी शुक्रवार को वैदिक विधि से हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करायी जायेगी। प्राण प्रतिष्ठा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.