किशनगंज, मार्च 28 -- किशनगंज। ​संवाददाता किशनगंज शहर के मोतीबाग स्थित हनुमान नगर में शुक्रवार को भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्मित सार्वजनिक श्री राम जानकी हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ​भक्तिमय कार्यक्रमों की धूम रही। मंदिर कमिटी के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ था, जिसके बाद शुक्रवार को विशेष मानस पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। मानस पाठ के साथ-साथ कीर्तन और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।​प्रसाद वितरण और सामाजिक सहभागिता धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गय...