हनुमान नगर कालोनी में नाली के ऊपर अतिक्रमण को हटाया
मऊ, जून 12 -- मऊ। अधिशासी अधिकारी डा.मणिभूषण तिवारी के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक अमृता राय के नेतृत्व में शुक्रवार को हनुमान नगर कालोनी में घरों के सामने लोगों द्वारा नालियों के ऊपर से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई से मोहल्ले के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण किए जाने के चलते मार्ग काफी सकरा हो गया था। जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- नाला अतिक्रमण कर घर बनाने से पानी का बहाव अवरूद्ध उन्होंने लोगों को चेताया कि यदि दुबारा नाली के ऊपर अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.