गाजीपुर, अप्रैल 2 -- गाजीपुर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से श्री हनुमान ध्वजा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर नियाजी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों लालदरवाजा, प्रकाश टाकीज, स्टीमर घाट और चीतनाथ होते हुए किला कोहना स्थित अति प्राचीन महावीर मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों के हाथों में हनुमान जी के ध्वज लहरा रहे थे और "जय श्री राम, जय जय श्री राम" व "जय हनुमान" के जयघोष के साथ "बाला जी की क्या पहचान, लाल दुपट्टा लाल निशान" के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित मंडल के राजेश केडिया, संजय केजरीवाल उपस्थित रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.