चित्रकूट, अप्रैल 22 -- चित्रकूट। देवांगना घाटी की सीमा से सटे एमपी के हनुमान धारा जंगल में मंगलवार की रात अचानक आग भड़क उठी। पूरी रात आग की लपटों से जंगल दूर से ही जलता नजर आता रहा। बुधवार को सुबह तक आग ने जंगल के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हवा की वजह से आग ने तेजी पकड़ी है। सूचना पर सुबह एमपी के वनकर्मियों की पहुंची टीम ने किसी तरह लाठी-डंडों के सहारे आग पर काबू पाया। धर्मनगरी चित्रकूट के जंगल गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही आग की चपेट में आ रहे है। यूपी और एमपी के जंगल आपस में जुटे है। यह भी पढ़ें- हनुमान धारा जंगल में लगी भीषण आग ज्यादातर जंगल पहाड़ों में होने की वजह से आग लगने पर अग्निशमन की गाडियां नहीं पहंुच पाती है। जिसकी वजह से आग बुझाने में बहुत ही मुश्किल पड़ रही है। ऐसी स्थिति में वनकर्मियों को किसी तरह लाठी-डंडों के सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.