शामली, मार्च 27 -- शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला स्थित श्री राम दरबार मंदिर हनुमान धाम में श्री हनुमान युवा सेवा संघ के तत्वावधान में चल रहे श्री रामचरितमानस पाठ का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पूर्व सभासद मनोज मित्तल रहे, जबकि पूजा-अर्चना पंडित घनश्याम चौबे और पंडित देवानंद शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। समापन के उपरांत हनुमान धाम से श्री रामायण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष रामायण को सिर पर धारण कर शामिल हुए। पूरे नगर में श्री राम के जयकारों और रामधुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक, अग्रसेन पार्क और थाना कोतवाली मार्ग से होते हुए पुनः हनुमान धाम पर आकर संपन्न हुई। मंदिर परिसर में भजनो...