शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर शाहजहांपुर के हनुमान धाम स्थित कालीबाड़ी मंदिर में विशेष हवन का आयोजन किया गया। अष्टमी के दिन संपन्न हुए इस भावपूर्ण हवन में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्तों ने हवन में शामिल होकर मंत्रोच्चारण किया और पूजा-अर्चना के माध्यम से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...