शामली, मार्च 5 -- श्री मंदिर हनुमान टीला स्थित हनुमान धाम में बुधवार को संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय ओम कुमार द्विवेदी की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। पूजन में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी और सचिव राजकुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूजा-अर्चना का कार्य पंडित देवानंद शास्त्री, कमल शास्त्री, मोहित वशिष्ठ और अरुण गौड़ ने संपन्न कराया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में उत्तम नामदेव, दिनेश पाठक, लाल सिंह लचक, रवि पाठक, नामदेव सिस्टर्स और श्रवण मस्ताना ने सुंदर भजनों की प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.