घाटशिला, मार्च 27 -- गालूडीह। गालूडीह अंडरपास के पास कपड़ा दुकानदार द्बारा बांस युक्त हनुमान जी का झंड़ा लगाने के क्रम में 11 हजार का तार बांस में सट जाने से युवक को जोरदार झटका लगा वह गिर गया और घायल हो गया।इधर स्थानीय युवकों के द्बारा घायल युवक को निरामय हेल्थकेयर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।इधर घटना के सुचना पर लोगों की भीड़ हेल्थकेयर में उमड़ पड़ी। 11 हजार तार के नीचे नहीं लगी है जालीगालूडीह के चौक चौराहों और भीड़भाड़ इलाके के उपर से 11 हजार की तार गई है। लेकिन उस तार के नीचे जाली नहीं दी गई है अगर कभी 11 हजार तार टुट गया तो बड़ी घटना से इंकार नहीं की जा सकती है।इधर दुकानदार सहित ग्रामीणों ने भी 11 हजार तार के नीचे जाली देने की आवाज को बुलंद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.