मेरठ, मई 21 -- दिल्ली रोड जगदीश मंडप में विराट धाम सरकार के तत्वावधान में हो रही हनुमंत कथा में कथावाचक गुरुवार को हनुमान जी के ज्ञान और गुणों का वर्णन किया। विधि विधान से कथा स्थल पर हुए पूजन के बाद कथावाचक डा. पंडित भृगुमणि महाराज ने हनुमान जी के ज्ञान, बुद्धि, बल और भक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि हनुमान ज्ञान और गुणों के अथाह सागर हैं। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर चौपाई का महत्व बताते हुए कहा कि हनुमान विद्यावान होने के साथ साथ प्रकृति के संतुलन और सौंदर्य के भी प्रतीक हैं। हनुमान ने श्रीराम के जयघोष के साथ समुद्र लांघ दिया। यह भी पढ़ें- हनुमान जी की बाल लीला का किया वर्णन योगेश पुनिया, अमित गोयल, पवन गर्ग, प्रशांत जैन, शुभम् कक्कड़, मोहनलाल गर्ग, अभय श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...