मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। अमिला नगर पंचायत अंतर्गत रकबा में 51 फीट ऊंची महाबली हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगलवार की रात आयोजन मण्डल द्वारा विधिवत आरती के साथ मानस प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा था। कथावाचक रितेश जी महाराज ने मानस प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने रामभक्त हनुमान जी के जीवन वृत्त का अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायक वर्णन करते हुए उनके त्याग, सेवा, समर्पण और शक्ति के प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया। बताया कि हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि विनम्रता, निष्ठा और अटूट भक्ति के भी आदर्श हैं। उन्होंने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.