लखनऊ, अप्रैल 15 -- विकास नगर, सेक्टर-चार स्थित महाकालेश्वर मंदिर पार्क में जीवनदीप आश्रम की ओर से आयोजित श्रीहनुमत कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन कथा व्यास ने हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और सेवा भाव का विस्तार से वर्णन किया। कथा व्यास वरिष्ठ महामंडलेश्वर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि हनुमान जी भारतीय संस्कृति में भक्ति, शक्ति और सेवा के त्रिवेणी संगम हैं। वह बल, बुद्धि, विद्या और निस्वार्थ सेवा के साक्षात प्रतीक हैं। उनके प्रवचनों से श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। कथा के मुख्य यजमान दिलीप मिश्रा व उनकी पत्नी पुष्पा मिश्रा रही। कथा में प्रमोद कुमार गुप्ता, एसपी पांडेय, एसके मिश्रा, विपिन निगम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.