बदायूं, जुलाई 30 -- बिल्सी। श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवार को प्रधान मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने श्री हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराया। बाबा का चोला चढ़ाकर चांदी के वर्क एवं फलों से भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया गया। शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने भी बाबा पर चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.