अमरोहा, अप्रैल 4 -- गजरौला। हनुमान जयंती पर मोहल्ला अवंतिका नगर में गुरुवार को बालाजी दरबार में भजन-कीर्तन संग जागरण का आयोजन किया गया। भक्तिमयी माहौल में हनुमान जी को 151 किलो लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद झांकियां निकाली गईं। जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। शहर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। बालाजी दरबार में महंत दिनेश नागर ने सुबह में रामायण का पाठ किया। दोपहर में संकट मोचन हवन किया गया। वहीं शाम को काशी की तर्ज पर महाआरती के बाद हनुमान जी को 151 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। रात में कलाकारों ने जागरण में प्रस्तुतियां दीं। हनुमान जी की सुंदर झांकियां देखकर श्रद्धालु भक्ति भाव से भर गए। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, अभय चौधर...