बिजनौर, अप्रैल 2 -- धामपुर। श्री भगवती चरण पीठ पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम में हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। इस अवसर पर आरती कर भोग लगाया गया। उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। सुंदरकांड का पाठ में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का गुणगान किया गया। चोला चढ़ाने में श्री ब्रजमोहन गुप्ता, नितिन गुप्ता, संजीव कुमार, प्रमोद वर्मा, नीरज रस्तोगी राकेश जैन रहे। भक्तों ने बाबा के सुंदर भजनों का गुणगान किया। कार्यक्रम में गोपाल महेश्वरी, अमित गुप्ता,शरद गुप्ता,हर्ष गुप्ता, एड० कुणाल गाँधी , एड०पुलकित जैन, अनिल कश्यप, राधा गुप्ता, रचना गुप्ता, किरण चौहान, रुचि वर्मा, चंचल रस्तोगी, पायल गुप्ता, रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...