हनुमान जी के स्वरूप के हाथ में राजनैतिक झंडे का विरोध
बरेली, जुलाई 10 -- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष आयेंद्र मिश्रा ने पांच जुलाई को लखनऊ में भाजपा की रैली के दौरान हनुमान जी का प्रतिरूप धारण किए व्यक्ति के हाथ में पार्टी का झंडा देने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रतिरूप का किसी राजनीतिक दल के प्रचार में इस्तेमाल करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को आहत करने वाला है। धार्मिक स्वरूपों और प्रतीकों का राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग धार्मिक आस्था के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। विकास गुर्जर, शंभू दत्त, हिमांशु, आदेश शर्मा, अमित मिश्रा, प्रवेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.