अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम सेवा समिति द्वारा मंगलवार को रामलीला मैदान अचल ताल पर विशाल भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन किया। धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में दिव्य दरबार, विशाल भजन संध्या, सवामणी एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। बारिश के चलते कार्यकम शाम 4 बजे से शुरू न होकर 8 बजे शुरू हुआ। भजन संध्या में आए कलाकारों में बंटू शर्मा राय ने कीजो केसरी के लाल से भजन संध्या शुभांरभ किया। इसके बाद बिट्टू, मोहन, अमर, रुपेश, राजन, गुड्डू, ने जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, बजरंग बली की जय और राम सिया राम, सिया राम जय जय राम जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुतियों देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर झूमते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.