बदायूं, अप्रैल 7 -- सहसवान, संवाददाता। महिला को हनुमान जी का दर्शन कराने का झांसा देकर ठग उसके सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ठगों की तलाश शुरु कर दी।नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर निवासी कृष्णा देवी किसी काम से बाजार आई थीं। तभी ब्लॉक के सामने उन्हें दो युवक मिल गए और कहा कि तुम हनुमान जी की पूजा करती हो। महिला के हां कहने पर उन्होंने उनसे कान का सोने का कुंडल यह कह कर उतरवा लिया कि वह उसमें भगवान का दर्शन कराएंगे। पहले कुंडल में भगवान न दिखने की बात कह कर दूसरा कुंडल भी उतरवा लिया और महिला से आंखें बंद करने को कहा। महिला के आंखें बंद करते ही दोनों युवक सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए। महिला ने आंखें खोलीं तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे। महिला के चिल्लाने पर लोग एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी।महिला के शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.