हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बालाजी मंदिर समिति रूपनगर के तत्वाधान में बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व यात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की, जिससे पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5:30 बजे बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से हुआ। यात्रा में लगभग 22 मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जो आकर्षण का केंद्र बनीं। इनमें राम दरबार, भगवान शिव-पार्वती, भोलेनाथ का रौद्र अघोरी रूप, राधा-कृष्ण की मनोहारी छवि और बांके बिहारी की रासलीला ने भक्तों का मन मोह लिया। बरेली और रुद्रपुर से आए विशेष बैंड दलों ने भक्ति गीतों की धुनों से वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.