औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के कोठियां गांव में आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शिव मंदिर के उत्तर दिशा में स्थित खाली पड़ी सरकारी जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया। सभा की अध्यक्षता दयानंद शर्मा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में कहा गया कि मूर्ति स्थापना से गांव में धार्मिक वातावरण और सुदृढ़ होगा तथा लोगों की आस्था को एक नया केंद्र मिलेगा। इस कार्य के लिए मूर्ति दान करने की जिम्मेदारी रंगनाथ शर्मा ने ली है, जिस पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई। मौके पर श्यामदेव शर्मा, उपेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, राम इकबाल शर्मा, ऋतुराज भोला शर्मा, दरोगा साहब, बब्बी यादव, सुरेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा, अंगद शर्मा, नवल किशोर शर्मा, संजय शर्मा और विवेक शर्मा समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.