जौनपुर, मार्च 9 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में रविवार को विधि-विधान के साथ हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके पहले शनिवार को अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मांगलिक उत्सव के दौरान पूरा थाना परिसर भक्तिमय रहा। कार्यक्रम का संयोजन थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। अखंड मानस पाठ के दौरान भजन-कीर्तन भी किया गया। क्षेत्रीय प्रधान, ग्राम प्रतिनिधि और ग्रामीण कार्यक्रम में सहयोग किए। सभी ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राम उदित मिश्र, डॉ. प्रदीप दूबे, चौकी इंचार्ज गिरीश मिश्र, चंद्रमा पांडेय, प्रमोद सिंह, पवन यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.