हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में तनाव, दो गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 20 -- बेलाकांटा/पिपराइच, हिटी। पिपराइच थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मूर्ति को खेत से बरामद कर पुनः पूजा स्थल पर रखवाया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण हरिराम शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के पूर्वी छोर पर स्थित हनुमान मंदिर की मूर्ति को गुरुवार की रात कुछ लोगों ने खंडित कर खेत में फेंक दिया। यह भी पढ़ें- खुराफातियों ने खंडित की आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोश सुबह जब ग्रामीण पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.