पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने स्थानीय गुलाब बाग जीरो माइल स्थित श्री संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उपमहापौर ने भगवान श्री हनुमान जी से नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। गुप्ता ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज को सशक्त और संगठित बनाया जा सकता है। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में दिलीप, राजेश सिंह,देवेन्द्र, मनोज साह समेत नगर के गणमान्य, स्थानीय जनप्रतिनिध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.