अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। श्याम चौक बनिया पाड़ा में श्री हनुमंत कथा चल रही है। कथा के तीसरे दिन गुरुवार को मंहत कौशल नाथ योगी के सानिध्य में कथा व्यास गोविंद ने भगवान हनुमान जी के दिव्य जन्मोत्सव, सनातन धर्म के 16 संस्कारों एवं हनुमान जी की मनमोहक बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। बताया कि हनुमान जी बाल्यकाल से ही अद्भुत शक्ति, बुद्धि और भक्ति के प्रतीक रहे हैं। साथ ही सनातन संस्कृति में 16 संस्कारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। मुख्य यजमान नीरज वार्ष्णेय सराफ, सपना वार्ष्णेय रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौरी आर्या, अतुल राजाजी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मीना वार्ष्णेय, प्रियंका, नेहा, दीप वार्ष्णेय, शालिनी, रेशु, रागिनी, हेमलता गुप्ता, नीलम, सोनिया, छायांक वार्ष्णेय, विनय गुप्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...