लखीसराय, जून 16 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के बाबा गौरीशंकर मंदिर धाम कटेहर, सलेमपुर के महावीर मंदिर समेत अन्य स्थानों पर मंगलवार को हनुमान जी की पूजा की गई। श्रद्धालुओं के द्वारा प्रसाद भी चढ़ाया गया। साकेतधाम मंदिर परिसर में कलाकारों ने हनुमान जी की महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति की। आरती का भी आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...