चंदौली, अप्रैल 3 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को हनुमान जयंती श्रद्धा आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों को आकर्षक फूल मालाओं, रंग बिरंगी झालरों एवं विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया। मंदिरों में पवनपुत्र हनुमान का विशेष श्रृंगार कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया।सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर हनुमान जी से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।जयंती के अवसर पर चकिया नगर के निर्भयदास हनुमान मंदिर, सहदुल्लापुर हनुमान मंदिर, वार्ड नंबर 10 स्थित हनुमान मंदिर, मोहम्मदाबाद हनुमान मंदिर, चकिया रेंज कार्यालय परिसर...