हरदोई, मई 23 -- हरदोई। शहर के कैनाल रोड स्थित फायर ब्रिगेड के पास भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक मोहित गुप्ता ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की आरती उतारी। पुजारी ब्रह्म दत्त दीक्षित ने विधि विधान से पूजन कराया। इसके उपरांत भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो शाम तक चलता रहा। भंडारे में आने जाने वाले राहगीरों को कढ़ी चावल वितरित किया गया। इस मौके पर विनोद गुप्ता, मोहित गुप्ता, पंकज पाल, शिवम मिश्रा, अमन मिश्रा, हर्ष गुप्ता, राजेंद्र, सौरभ गुप्ता, रितेश, छोटू सहित अन्य बहुत से भक्तगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...