हनुमान जी का नाम लेने से मिटने लगते हैं कष्ट
बोकारो, अप्रैल 27 -- हनुमान जी का नाम लेने से भगवान श्री राम का आशीर्वाद स्वत: मिलता है और हमारे कष्ट मिटने लगते हैं। वृंदावन से पधारी कथावाचिका देवी लक्ष्मी ने चंद्रपुरा प्रखंड के आगरडीह में चल रहे पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन प्रवचन के दौरान कही। कहा कि मानव को ईश्वर नाम व भगवान नाम पर पूर्ण रुपेण विश्वास करना चाहिए। मानस कोकिला देवी लक्ष्मी ने कहा कि जिस प्रकार श्री राम के शिष्य हनुमान जी अपने विकट कार्यों में घबराते नहीं थे, ठीक उसी प्रकार मानव को भी घबराना नहीं चाहिए। जब तक मानव धर्म पथ पर नहीं चलेगा तब तक उसे शांति प्रेम, निर्भयता और अमरता प्राप्त नहीं होगी। यह भी पढ़ें- यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने उमड़ रहे महिला-पुरुष कहा कि कर्तव्य, धर्म, सुसंस्कार को ध्यान में रखते हुए भगवत सेवा व पूजा अर्चना में मन लगना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.